Sun. Mar 15th, 2026

बच्चों में सीखने का स्तर सुधारने के लिए होगा एक घंटे का विशेष सत्र

लखनऊ। बेसिक के विद्यालयों मे&#x

902; चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से तैयार निर्देशिका के अनुरूप कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नियमित समय-सारिणी के अनुसार भाषा एवं गणित शिक्षण के लिए क्रमशः एक-एक घंटे की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के कक्षा चार और पांच के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *