Tue. Oct 14th, 2025

बेसिक शिक्षकों की भर्ती अब ऑनलाइन होगी

देहरादून, विशेष संवाददाता। नए शिक्षकों की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। इसकी शुरुआत बेसिक शिक्षकों से होगी। राज्य स्तर पर स्थापित विद्या समीक्षा केंद्र के जरिए जिलावार आवेदन लेते हुए अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार होगी। चयन और तैनाती की प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से होगी।

डीजी- शिक्षा बंशीधर तिवारी ने &

#x907;सकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह दिल्ली में आयोजित केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की बैठक विद्या समीक्षा केंद्र का दायरा बढ़ाए जाने पर सहमति बनी है। केंद्र के निर्देश के अनुसार छात्रों की स्कूल से जुड़ी अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को भी पूर्णतः ऑनलाइन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने चार साल में 15 हजार नई नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत बेसिक स्तर पर वर्ष 2022-23 में 2065 पदों पर भर्तियां की गई हैं। इस साल वर्ष 2023-24 में 2455 पदों पर भर्ती प्रस्तावित हैं। वर्ष 2024 से 2027 तक 2250 शिक्षक और 3538 मिनिस्ट्रियल पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। वही एडमिशन प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *