वसूली का संगठित गिरोह चलाने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) समेत बीईओ की पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से जुड़ी गोपनीय जानकारियां बाहरी लोगों को देकर वसूली करवाने का आरोप है। जांच समिति ने बर्खास्तगी की संस्तुति की है। पांच सितंबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के लेटर पैड पर आलोक कुमार मिश्र ने डीएम एमपी सिंह और बीएसए विजय प्रताप सिंह से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि पिहानी कहा था कि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही निवासी विमलेश शर्मा शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अतुल कुमार सिंह और आशा निवासी राम शरण संगठित गिरोह चलाते हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़ी जानकारियां सूचना का अधिकार के माध्यम से मांगकर शिकायत कर आर्थिक शोषण करते हैं। डीएम द्वारा गठित कमेटी की जांच में पता चला कि इस खेल में कुछ विभागीय लोग भी शामिल हैं।