Sun. Feb 15th, 2026

लखनऊ – प्रदेश के समाज कल्याण विभाग ने कक्षा नौ व दस की छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन की समय सारिणी संशोधित की है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार अब कक्षा नौ व दस के छात्र- छात्राएं आगामी दो जनवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आनलाइन आवेदन में त्रुटियों में सुधार करने और फाइनल प्रिण्ट आउट निकालने का काम आनलाइन आवेदन करने के तीन दिन के भीतर करना होगा। छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन की हार्ड कॉपी यांछित दस्तावेजों के साथ 6 जनवरी तक जमा विद्यालय में जमा करनी होगी। 15 जनवरी तक विद्यालय आनलाइन आवेदन का सत्यापन करेंगे और उसे अग्रसारित करेंगे। विभाग ने इस समय सारिणी में संशोधन इसलिए किया है क्योंकि छात्रवृत्ति पोर्टल में आए दिन तकनीकी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इन वजहों से हो रहे विलम्ब को देखते हुए समय सारिणी संशोधित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *