Tue. Feb 3rd, 2026

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का सपना देख रहे सहायक अध्यापकों को शासन से बड़ा झटका लगा है। शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया जिले में शुरू हो गई है, मगर आरटीई के नए मानकों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। प्राथमिक स्कूलों में करीब 650 पद प्रधानाध्यापकों के कम हुए हैं। अब मात्र 104 पदो पर पदोन्नति होने उम्मीद है। वरिष्ठता सूची जारी हो चुकी है और अब जल्द शिक्षकों को पदोन्नति के नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। प्राथमिक स्कूलों को पूरी तरह से प्रधानाध्यापक मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। नियमानुसार प्राथमिक के सहायक अध्यापक को वरिष्ठता सूची के आधार पर प्राथमिक का प्रधानाध्यापक या फिर उच्च प्राथमिक जूनियर में सहायक अध्यापक बनाया जाएगा। शासन ने जो हैड मास्टर बनने के लिए स्कूलों में छात्र संख्या निर्धारित कर दी है। जिन प्राथमिक स्कूलों में 150 छात्र संख्या होगी केवल वहीं प्रधानाध्यापक होगा, जबकि जूनियर में 100 छात्र संख्या का अनुपात रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *