Tue. Feb 3rd, 2026

प्लेटफॉर्म पर महिला यात्री को पीटने वाली एक टीटीई को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दो अन्य महिला टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रविवार दोपहर दो बजे तीन महिला टीटीई ने एक महिला यात्री को घेर लिया था। आशा गंगवार नाम की टीटीई ने महिला यात्री को कई थप्पड़ मारे थे। एक अन्य महिला टीटीई ने यात्री को पकड़ रखा था। बाद में तीनों टीटीई महिला यात्री को घसीटते हुए ले गई थीं। आशीष कुमार नाम के यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो वायरल हो गया। काफी फजीहत होने के बाद सोमवार को आशा गंगवार को निलंबित कर दिया गया इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्री की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद वीडियो में आशा गंगवार के साथ दिख रहीं दो अन्य टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *