Wed. Sep 10th, 2025

अखिल भारतीय आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन, कोविड के समय बंद किए गए महंगाई भत्ते के एरियर समेत कई मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। हजरतगंज में स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को डीएम के प्रतिनिधि के माध्यम से मांगपत्र भेजा।
उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को मांग दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन देश के हर जिला मुख्यालय पर हो रहा है। देश के कर्मचारी व मेहनतकश समुदाय की सामाजिक सुरक्षा कठिन दौर से गुजर रही है। उप्र पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि सरकार
की नीतियां कर्मचारी वर्ग के पक्ष में नहीं हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ के भविष्य की चुनौतियों से अवगत रहने के लिए कर्मचारी समुदाय को सचेत रहने की सलाह दी। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि राज्य कर्मचारी काफी गुस्से में हैं। कर्मचारी वर्ग की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी
आंदोलन के लिए विवश हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ की महिला महामंत्री निधि ने कहा कि कार्यस्थलों पर विशाखा गाइड- लाइन का पालन नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की महिला कार्मिकों में भय का माहौल व गुस्सा है। पुनीत त्रिपाठी ने कहा कि राज्य में नियमित भर्तियां न होने से कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *