Mon. Feb 16th, 2026

निर्धारित समय से स्कूल न पहुंचने वाले परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर अब कार्रवाई होगी । महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दोबारा आदेश जारी कर कहा है कि शिक्षकों को स्कूल शुरू होने से 15 मिनट पहले आना होगा और पढ़ाने के बाद 30 मिनट तक स्कूल में ही रुकना पड़ेगा। आदेश न मानने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और गैर शैक्षणिक कार्यों को स्कूल की समाप्ति के बाद ही किया जाए। टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर सभी स्कूलों को 240 शिक्षण दिवस के लक्ष्य को पूरा करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *