Wed. Jul 2nd, 2025

अधिकारियों के सेवा संबंधी विवरणों के ऑनलाइन रखरखाव और मेरिट आधारित ट्रांसफर के लिए मानव संपदा पोर्टल विकसित किया गया है। इसके जरिये गोपनीय प्रविष्टियां भी भेजी जाती हैं। जबकि 21 हजार से अधिक अधिकारियों के विवरण इस पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।वर्ष 2023-24 के लिए समूह ‘क’ व ‘ख’ के अधिकारियों की गोपनीय प्रविष्टियों को ऑनलाइन दाखिल करने में दिक्कत आ रही है। इसे दूर करने के लिए सभी अधिकारियों के कामकाज की रिपोर्ट 31 मई तक दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस श्रेणी में 59,198 अधिकारी हैं जबकि पोर्टल पर अभी तक 37,405 अधिकारियों का विवरण अपलोड किया गया है। इसमें भी कई गलतियां हैं। शासन ने इन गलतियों को दूर करने के साथ ही शेष 21 हजार से अधिक अधिकारियों के विवरण जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों से कहा है कि कार्मिक विभाग की समीक्षा में पाया गया कि अधिकारियों की सही संख्या पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है। रिटायर्ड व मृत अधिकारियों का विवरण भी पोर्टल में दिख रहा है। कई विभागों ने समूह ग के कर्मचारियों का विवरण भी अपलोड कर दिया है। इतना ही नहीं, संविदा कर्मचारियों का पंजीकरण भी कर दिया गया है, जो गलत है। कुछ विभागों ने स्वायत्तशासी अधिकारियों को भी शामिल कर उनका विवरण अपलोड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *