Fri. Oct 18th, 2024

प्रदेश में हर साल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए वार्षिक कैलेंडर बनेगा। शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के वर्ष 2025 तक रिक्त होने वाले पदों का आंकलन जून 2021 तक कर लिया जाएगा। इसके बाद भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती के पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों के राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक तय किए हैं। नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अत्यधिक मजबूत बनाया जाएगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के साथ उनमें शिक्षण के कौशल का भी आंकलन किया जाएगा। रिक्त पदों की गणना के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था की जाएगी। मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से 2025 तक होने वाली शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की रिक्तियों की गणना जून 2021 तक की जाएगी। उसके बाद चयन करने वाली संस्था को समय-समय पर प्रस्ताव भेजा जाएगा।टीईटी के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद और परीक्षा नियामकप्राधिकारी के बीच समन्वय के लिए 2021-22 से रूपरेखा तय की जाएगी। वर्तमान में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल 2021 तक पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *