Wed. Nov 5th, 2025

कैबिनेट ने प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों के नामों में मामूली संशोधन पर सहमति दी है। प्रस्ताव के अनुसार नए राज्य विश्वविद्यालयों के नाम से राज्य शब्द को हटाया गया है। महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ का नाम अब महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ , मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मिर्जापुर, मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय बलरामपुर से भी राज्य शब्द को हटाने को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय मुरादाबाद का नाम गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद करने के प्रस्ताव को सहमति दी है। उन्होंने प्रदेश में उच्च का विकास करने व यहां के छात्रों को अपने ही प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को भी प्रमोट किया जा रहा है। इसी क्रम में दो नए निजी विश्वविद्यालयों को लेटर ऑफ इंटेंट देने का प्रस्ताव पारित हुआ है। इसमें एचआरआईटी गाजियाबाद और दूसरा फ्यूचर विश्वविद्यालय बरेली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *