Sun. Feb 15th, 2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को जल्द स्थायी अध्यक्ष और स्थायी सचिव मिलेंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण इन पदों पर स्थायी नियुक्तियां अटकी हुई थीं। आचार संहिता समाप्त हो चुकी है। ऐसे में शासन स्तर से इसी माह स्थायी अध्यक्ष एवं स्थायी सचिव की नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में समाहित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। नए आयोग के गठन केबाद सभी 12 सदस्यों की नियुक्तियां भी हो चुकी हैं। सदस्यों की नियुक्तियां होने के बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसकी वजह से स्थायी अध्यक्ष, स्थायी सचिव और स्थायी उप सचिवों की नियुक्तियां फंस गई थीं।आचार संहिता समाप्त होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग की ओर से चार उप सचिवों की स्थायी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आयोग को जुलाई के पहले सप्ताह तक चार नए उप सचिव मिलने की उम्मीद है। वहीं, आचार संहिता के दौरान शासन ने कार्यवाहक अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति कर दी थी, ताकि आयोग के कार्य में बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *