Thu. Nov 6th, 2025

प्रदेश के 331 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती के लिए बनने वाली प्रतीक्षा सूची अब सिर्फ एक साल प्रभावी रहेगी। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पूर्व में होने वाली प्राचार्य भर्ती में अगले चयन तक प्रतीक्षा सूची प्रभावी रहती थी।यह सूची कुल रिक्त पद के 25 प्रतिशत तक होती है। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से होने वाली प्राचार्य भर्ती में प्रतीक्षा सूची को सिर्फ एक साल तक प्रभावी रखने की व्यवस्था की गई है। इससे रिक्त पदों के अधियाचन को लेकर देरी दूर होगी और समय से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *