Sun. Feb 15th, 2026

जिले के सभी राजकीय और एडेड विद्यालय आने वाले कुछ दिनों में कृष्ण कालीन पौधों की चमक से गुलजार नजर आएंगे। इन सभी स्कूलों में 10 हजार पौधे रोपे जाएंगे।जिले के सभी राजकीय और एडेड विद्यालयों में कृष्ण कालीन पौधे लगाने की तैयारी है। इसके लिए स्कूलों में स्थान चिन्हित कर गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं। मानसून शुरू होते ही खोदे गए गड्डों में कृष्ण कालीन पौधे रोपे जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग को स्कूलों में 10 हजार पौधे लगाने जिम्मेदारी मिली है। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। पौधे सूख नहीं जाएं। सभी पौधों को समय से खाद, पानी मिल रहा है कि नहीं इसकी भी रोजाना निगरानी कराई जाएगी। आवारा पशुओं से पौधों को बचाने के लिए ट्री गार्ड का इंतजाम भी किया जाएगा। स्कूलों में लगाए जाएंगे ये पौधे जानकार बताते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण का छायादार पेड़ों से बड़ा लगाव था। यही वजह से ही जिले की नर्सरी में बड़ी संख्या में कदंब, तमाल, पीलू, बरगद, पाकड़, मोलश्री, खिरानी, पलास, श्याम ढाक, कृष्ण बरगद जैसी प्रजाति के पौधों की बड़ी खेप तैयार की जा रही है। इन्हीं पौधों का रोपण राजकीय और एडेड स्कूलों में किया जाएगा। छायादार पौधों का रोपण होने से स्कूल परिसर हरा-भरा तो हो जाएगा। सभी पेड़ बड़े होने के बाद स्कूल परिसर छाया से ढक जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *