Sun. Feb 15th, 2026

प्रयागराज – इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने इस बार नई शिक्षा नीति के तहत कई पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। वहीं, कौशल आधारित 18 नए सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए हैं।इन सब पर ‘उत्साह’ पोर्टल की सीधे नजर होगी, जिसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने तैयार किया है। इस पोर्टल के लिए इविवि में सूचना वैज्ञानिक सुधाकर मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।सुधाकर पूर्व निर्धारित दायित्वों के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से उनकी इस पद पर नियुक्ति की है। इविवि में पोर्टल से संबंधित सभी कार्य | उन्हीं की देखरेख में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *