Thu. Apr 2nd, 2026

अव्यवहारिक ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन

लखनऊ। आज दिनांक 9 जुलाई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के शिक्षक , शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारियों के संघों ने संयुक्त बैठक कर अव्यवहारिक ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया। बैठक में प्रदेश के सभी संघों की तरफ से अव्यवहारिक ऑनलाइन हाजिरी का पुरजोर विरोध करते हुए जिले और प्रदेश स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

आज की बैठक में उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी जी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाण्डेय जी, अटेवा के अध्यक्ष विजय बंधु जी, TSCT के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानन्द जी, महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य जी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसियेशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी जी, उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला जी, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन से अध्यक्ष डा. महेंद्र यादव जी, अंतर्जनपदीय शिक्षक एसोसियेशन से अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय जी, यूटा से अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर जी, परिषदीय अनुदेशक कल्याण संघ से अध्यक्ष विक्रम सिंह जी, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक समिति के अध्यक्ष राकेश पटेल जी, उ0प्र0 बीटीसी शिक्षक एसोसियेशन के अध्यक्ष अनिल यादव जी ने अपने अपने संगठन के साथ संयुक्त रूप से मोर्चा में शामिल होकर एकसाथ विरोध करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *