Mon. Jun 30th, 2025

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालयों में अपनी मांगो पर अड़े शिक्षक जहां ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने सोमवार को शिक्षक संगठनों से वार्ता कर स्पष्ट किया कि पहले शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएं उसके बाद जो मांगे हैं उन पर शासन विचार करेगा।वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, सुरेश जायसवाल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष महेश मिश्रा, महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या और प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षा महनिदेशक से वार्ता की। इस दौरान महानिदेशक ने कहा शिक्षकों की जो मांगे हैं उन पर शासन विचार करेगा लेकिन पहले वह ऑनलाइन उपस्थिति देना शुरू करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *