Sun. Feb 1st, 2026

कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर कर्मचारियों ने एजी ऑफिस गेट पर भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओसी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने सात सूत्रीय मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुरानी पेंशन की बहाली और आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए हुंकार भरी।सभा को संबोधित कर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की छीनी गई सभी सुविधाओं को सरकार अविलंब बहाल करे। निजीकरण एक अभिशाप है, उन्होंने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी की आलोचना की। कार्यक्रम के अध्यक्ष के आह्वान पर मौजूद सभी कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र को हाथ उठाकर पास किया। साथ ही कैबिनेट सेक्रेटरी भारत सरकार व फाइनेंस सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस को ईमेल से ज्ञापन भेजा। इस दौरान सहायक सचिव सुनील कुमार सोनकर ने कहा कि नए लड़कों को पुरानी पेंशन के लिए आगे आना होगा। ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स एसोसिएशन एडिशनल सेक्रेटरी जनरल प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन सहित हमारी सातों मांगों को अविलंब मान लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *