Mon. Feb 2nd, 2026

बीआरसी बहादुरपुर परिसर में स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति को लेकर प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षिका के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शिक्षिका बेहोश हो गई। उन्हें झुंसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि शुक्रवार को छात्र पंजिका में उपस्थिति को लेकर प्रधानाध्यापिका बिल्लो रानी व सहायक अध्यापिका में कहासुनी हुई। इस मामले में अस्पताल में भर्ती शिक्षिका बिंदु मौर्या के पति ने प्रधानाध्यापिका पर गाली गलौज करने तथा हाथ उठाने का आरोप लगाया है। हलांकि इस मामले में प्रधानाध्यापिका से बात नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *