Sat. Feb 7th, 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी) की छात्राओं को नए सत्र 2025-26 में गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए सभी कस्तूरबा विद्यालयों में एक-एक जनरेटर सेट लगाया जाएगा। साथ ही सोलर गीजर व वाशिंग मशीन की सुविधा भी दी जाएगी। केंद्र के प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) ने इसके लिए अलग-अलग बजट पर सहमति दी है।केजीबीवी को मूलभूत सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में अब 568 केजीबीवी में एक-एक जनरेटर सेट लगाया जाएगा। इससे छात्राओं को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही डिजिटल कामकाज व पठन-पाठन भी बेहतर होगा।समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सोलर गीजर के लिए 50 हजार रुपये प्रति कस्तूरबा कुल 3.41 करोड़ रुपये और वाशिंग मशीन के लिए 13.66 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *