Tue. Mar 3rd, 2026

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए आवेदन अब 20 अप्रैल तक होंगे। शिक्षकों की दिक्कत व रजिस्ट्रेशन में सुधार की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं अब तक की प्रक्रिया में दोनों के लिए 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने आवेदन किया है।प्रदेश में काफी समय से चल रही मांग के क्रम में अप्रैल की शुरुआत में जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के आवेदन शुरू किए थे। किंतु जिले के अंदर परस्पपर तबादले के आवेदन दो दिन देरी से शुरू हुए थे। वहीं आवेदन करने में भी तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कई बीएसए द्वारा डाटा की कमियों में सुधार के कारण कुछ शिक्षक आवेदन नहीं कर सकें। वहीं शिक्षकों द्वारा भी अपने डाटा में सुधार की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *