Tue. Mar 3rd, 2026

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया तो शुरू हो गई है लेकिन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मूल विद्यालय में वापसी व महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास तबादले की प्रक्रिया अब तक नहीं शुरू हुई है।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में जारी निर्देश के बाद अभी तक तबादले की विभागीय प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। एक अप्रैल से स्कूलों में बच्चों का नया सत्र शुरू हो चुका है। ऐसे में महिला शिक्षामित्र जो ससुराल के पास वापस जाना चाहती हैं। वह असमंजस में हैं कि वह अपने बच्चों का नामांकन वर्तमान स्थान पर कराएं या नहीं। संघ ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *