Thu. Jul 17th, 2025

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड की जगह अब व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लेंगे। विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के तहत चल रही कवायद, स्मार्ट क्लास रूम व पठन-पाठन के साथ ही अब व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं विद्यालयों के लिए जारी कंपोजिट ग्रांट के व्यय आदि की जानकारी भी दीवारों पर पेंट की जाएगी। ताकि सभी को इसके बारे में पता लग सके। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के लिए सत्र 2025-26 के लिए कंपोजिट ग्रांट की 50 फीसदी राशि 246 करोड़ मंगलवार को जारी कर दी गई है। इसमें निर्देश दिया गया है कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगाए जाएं। यह छात्रों के लिए ज्यादा उपयोगी व आंखों के लिए भी बेहतर होंगे। इस ग्रांट से विद्यालयों में प्रयोग के लिए दिए गए टैबलेट के लिए सिम व इंटरनेट में भी प्रयोग किया जा सकेगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि कंपोजिट ग्रांट की 10 फीसदी राशि का प्रयोग विद्यालयों की सफाई पर किया जाएगा। इससे जुड़ी सामग्री खरीदी जा सकेगी। विद्यालयों में निपुण भारत के लोगों की पेंटिंग कराई जाएगी। विद्यालयों के शौचालयों की मरम्मत व टाइलीकरण में इसका प्रयोग किया जा सकेगा। रसोईघर की साफ-सफाई व जलापूर्ति, जलनिकासी की व्यवस्था इससे सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *