Tue. Mar 17th, 2026

प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 1.50 करोड़ से ज्यादा बच्चों की अब रोजाना डिजिटल अटेंडेंस लगेगी। स्टूडेंट अटेंडेंस को सीएम डैशबोर्ड से एक नए प्रोजेक्ट के रूप में जोड़ा गया है। इसकी अक्तूबर के डाटा के आधार पर नवंबर से समीक्षा शुरू होगी।महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में में सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वखंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश भेजे हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि सीएम डैशबोर्ड पर बेसिक शिक्षा विभाग का नया प्रोजेक्ट स्टूडेंट अटेंडेंस को एकीकृत किया गया है। विद्यालयों में उपस्थित छात्रों की संख्या मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर नवंबर से (अक्तूबर के डाटा के आधार पर) दिखेगी। उन्होंने बताया है कि स्टूडेंट अटेंडेंस प्रोजेक्ट अक्तूबर से जिलों की रैंकिंग निर्धारण में भी शामिल किया जाएगा। इसलिए सभी जिले आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें ताकि डाटा फीडिंग और अपडेशन में देरी न हो। सभी विद्यालयों से छात्र उपस्थिति का दैनिक अद्यतन (डेली अपडेट) उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *