सोशल साइट व्हाटस् एप पर दिनांक 06.07.2023 को सांयकाल में प्रा०वि० भवानीपुर विकास खण्ड सिटी मीरजापुर में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत तैयार किये जा रहे आटे में घुन का वीडियो वायरल होने पर उक्त प्रकरण की स्थलीय जाँच हेतु अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के पत्रांक बेसिक/7158-64/2023-24 दिनांक 06.07.2023 द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी सिटी मीरजापुर को निर्देशित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सिटी एवं जिला समन्वयक एम०डी०एम० द्वारा उक्त विद्यालय की स्थलीय जाँच दिनांक 07.07.2023 को प्रातः 09:15 बजे की गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी सिटी एवं जिला समन्वयक एम०डी०एम० द्वारा संयुक्त जांच आख्या उपलब्ध करायी गयी कि जाँच आख्या के क्रम में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के कारण श्रीमती प्रीति यादव प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलम्बित करते हुए प्रकरण की जाँच हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को नामित किया गया है। श्रीमती गिरिजा देवी रसोईयों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का समुचित प्रकार से निर्वहन न करने के आरोप में श्रीमती गिरिजा देवी की सेवा समाप्त करते हुए प्रतीक्षा सूची से नयी रसोईयों का चयन करने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी सिटी को निर्देशित किया गया है। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा एम०डी०एम० में सहयोग नहीं किये जाने, व्यय की गई धनराशि के चेक पर हस्ताक्षर नहीं किये जाने एम०डी०एम० योजना के सफल संचालन में ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से उत्तरदायी होने के बावजूद पत्रकार को बुलाकर वीडियो बनवाने एवं मध्यान्ह भोजन में व्यवधान उत्पन्न किये जाने व ग्राम प्रधान द्वारा अपने पदीय दायित्व के अनुरूप अपेक्षित सहयोग नहीं किये जाने के आरोप में पंचायती राज अधिनियम के अन्तर्गत सुसगत कार्यवाही हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी मीरजापुर को पत्र प्रेषित किया गया है।
