Mon. Jun 22nd, 2026

पूरे प्रदेश में झुलसा देने वाले हालात हैं। रविवार को झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। ये तापमान झांसी में 1984 में अब तक की रिकार्ड गर्मी 48.2 डिग्री सेल्सियस के बाद दूसरे नंबर में है। आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम ऐसा ही रहेगा। मंगलवार को तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 25 से 35 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने के आसार हैं। कहीं लू तो कहीं तीव्र लू का असर दिख सकता है। पश्चिमी यूपी ज्यादा प्रभावित रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म रात भी हो सकती हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *