Tue. Jun 2nd, 2026

प्रदेश के दो हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का रास्ता साफ हो गया है। एक साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद इन शिक्षकों की घर वापसी होगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है। जो शिक्षक पूर्व में तबादले का लाभ ले चुके थे उनके लिए वेबसाइट बुधवार को फिर से रीसेट की जाएगी। रीसेट आवेदन पत्रों को बीएसए 13 व 14 जून को सत्यापित करेंगे। उसके बाद ये शिक्षक 15 से 18 जून तक दूसरे जिले के शिक्षक से जोड़ा बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *