Thu. Apr 23rd, 2026

सरकारी विभागों में 12782 पदों पर भर्ती को लेकर पेंच फंस गया है। विभागों द्वारा भेजे गए आधे-अधूरे 594 प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने वापस कर दिया है। इन प्रस्तावों में कई तरह की खामियां हैं। इसके चलते इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती है। लोकसेवा आयोग ने भर्ती का प्रस्ताव वापस भेजते हुए इसे दुरुस्त करने को कहा है, जिससे इन पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। मानक का नहीं हो रहा पालन – कार्मिक विभाग ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए ई- अधियाचन पोर्टल लांच किया है। सभी आयोगों को इसके माध्यम से ही प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी विभागों द्वारा इसका पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया लटक रही है। लोकसेवा आयोग द्वारा वापस भेजे गए प्रस्तावों में अधिकतर में छोटी-मोटी खामियां। कुछ प्रस्तावों में नियमावली का हवाला नहीं दिया गया है, तो कुछ में योग्यता स्पष्ट नहीं है। कुछ प्रस्तावों में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस वर्ग के कितने पद हैं। लोकसेवा आयोग ने इन प्रस्तावों को वापस भेजते हुए इसे ठीक कर दोबारा भेजने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *