Thu. Apr 23rd, 2026

सालभर इंतजार के बाद आखिरकार 2796 परिषदीय शिक्षकों का तबादला मनचाहे जिले में हो गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बुधवार को अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के आदेश जारी कर दिए। कुल 1398 जोड़े (2796 शिक्षकों) के तबादले को मंजूरी मिली है। सचिव ने पहली बार एक जिले से दूसरे जिले में तबादला करने की बजाए सीधे एक से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया है जिससे शिक्षकों में नाराजगी है।सचिव ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त/कार्यभार ग्रहण कराने की कार्यवाही 22 जून तक की जाएगी। साथ ही अभिलेखों का परीक्षण करते हुए स्थानान्तरित शिक्षकों को अनिवार्य रूप से एक साथ कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *