Mon. May 25th, 2026

माध्यमिक की तरह अब बेसिक के एडेड स्कूलों में भी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती आउटसोर्सिंग के जरिए होगी। इस बाबत शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा (DGSE) कंचन वर्मा ने इस बाबत समीक्षा के दौरान ये निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं कि कुल सृजित पदों का ब्योरे के साथ शासन से समन्वय कर मामले की पैरवी की जाए।बेसिक शिक्षा विभाग में 3049 एडेड प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें प्रिंसिपल के 570 और शिक्षकों के 2289 पद खाली हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के भी लगभग 1000 पद खाली हैं। पिछले दिनों DGSE की समीक्षा बैठक में यह बात आई कि चतुर्थ और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। DGSE ने कहा कि कुल सृजित पदों के ब्योरे के साथ शासनसे समन्वय स्थापित कर शासनादेश के लिएजरूरी कार्यवाही की जाए। बैठक में यहबात भी आई कि शिक्षकों और प्रिसिपलों केभी काफी पद खाली हैं लेकिन इनकी भर्ती शिक्षा सेवा चयन आयोग से ही होनी है। नए आयोग के गठन के बाद इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *