Fri. Feb 6th, 2026

गोंडा: आवासीय स्कूल में बच्चों को परोसे गए खाने में कीड़ा निकलने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम ने खाद्य एवं औषधि विभाग से जांच कराई है। वहीं, उप श्रमायुक्त ने कैटर्स संचालक, मेस इंचार्ज व प्रशासनिक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी की है। प्रधानाचार्य से भी रिपोर्ट तलब की गई है। नवोदय की तर्ज पर के लिए मनकापुर विद्यालय की स्थापना में कक्षा छह, सात निकल आया था। गए और नाराजगी कहना था कि कैटर्स श्रम विभाग ने पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को इंटरमीडियट तक आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के सिसवा मंडल स्तरीय अटल आवासीय कराई है। वर्तमान व नौ के 351 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों के मुताबिक रविवार को परोसे गए छोले में कीड़ा जानकारी मिलने पर अभिभावक भी विद्यालय पहुंच जताई। छात्रों का दाल पतली देने के साथ ही दूध में पानी ज्यादा मिलाते हैं। बताया जाता है कि प्रधानाचार्य व प्रशासनिक अधिकारी उस दिन अवकाश पर थे। मामला संज्ञान में आने पर डीएम नेहा शर्मा ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों से जांच कराई है। बच्चों को परोसे गए सभी भोजन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल ने विद्यालय में भोजन आपूर्ति करने वाले नमो कैटर्स के संचालक, प्रशासनिक अधिकारी व मेंस इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। सहायक श्रम आयुक्त मो. अब्बास का कहना है कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *