Sat. Jul 27th, 2024

समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में ”हमारे शिक्षक” नामक बोर्ड लगाये जाने के सम्बन्ध में सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन का विस्तृत आदेश / दिशा निर्देश आया है जिसमे निम्नलिखित बिन्दुवो के साथ 15 दिवस में यह बोर्ड विद्यालयों में लगवाना है |
1-”हमारे शिक्षक” बोर्ड विद्यालय में ऐसे स्थान पर लगाये जाए , जिससे की विद्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए सहज रूप से दृष्टगत हों|
2-”हमारे शिक्षक” बोर्ड लगाने के लिए प्रति विद्यालय प्रति बोर्ड अधिकतम रुपया 5०० /- की धनराशी अनुमन्य की जा रही है| उक्त बोर्ड 2.54 फीट के साइज में लकड़ी/लोहे के एंगल व फ्लेक्स शीट बनवाया जाए , जिसमे प्रत्येक शिक्षक का फोटो 3”4 ” साइज का होगा |
3-एक बोर्ड पर अधिकतम 6 शिक्षको का विवरण अंकित कराया जाए| 6 से अधिक शिक्षक होने पर 2 बोर्ड लगाया जाएं |
4- सम्बन्धित विद्यालय में शिक्षकों का स्थानांतरण , पदोन्नति एवं सेवा निवृति के उपरांत ”हमारे शिक्षक” बोर्ड को यथा समय अद्यावधिक किया जाए |
5-”हमारे शिक्षक” बोर्ड को निर्धारित मानकानुसार लगाने का उत्तरदायित्व प्रधानाध्यापकों/वार्डेन का होगा|
6-विभिन्न अधिकारियों/अकादमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा विद्यालय के निरिक्षण एवं विद्यालय के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान उक्त बोर्ड का अवलोकन अवश्य किया जाए |

age -->

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *