Tue. Jan 20th, 2026

प्रयागराज – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यूपी बोर्ड के स्कूलों में पिछले साल से लागू प्रगति पत्र के प्रारूप में बदलाव होगा। स्कूल स्तर से मिलने वाली प्रोग्रेस रिपोर्ट में विद्यार्थी के 360 डिग्री मूल्यांकन की झलक दिखेगी। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में पिछले दिनों कार्यशाला आयोजित की गई और जल्द ही नए प्रारूप को अंतिम रूप देते हुए राज्य सरकार से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। यह प्रगति पत्र यूपी बोर्ड की ओर से जारी होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र सह प्रमाणपत्र से पूरी तरह 360 डिग्री मूल्यांकन की बच्चों के व्यवहार, नेतृत्व क्षमता का आकलन होगा भिन्न होगा। यूपी बोर्ड ने पिछले साल से कक्षा नौ में प्रगति पत्र लागू किया था लेकिन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीई आरटी) ने उसमें कुछ संशोधन करते हुए नए सिरे से लागू करने का सुझाव दिया था। इसके बाद यूपी बोर्ड ने कवायद शुरू की है। खासतौर से रचनात्मक मूल्यांकन के मुख्य बिन्दुओं जैसे वाद-विवाद, समूह चर्चा, दृश्यात्मक प्रस्तुति, रोल-प्ले आदि में सहभागिता को समाहित करते हुए विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व को प्रदर्शित किया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड के आधार पर विद्यार्थी की नैसर्गिक मेधा के आधार पर भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *