Thu. Apr 23rd, 2026

प्रदेश के एक लाख से अधिक स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक व दो के लाखों बच्चों को शैक्षिक सत्र 2024-25 शुरू होने के ढाई महीने बाद निःशुल्क किताबें मिलेंगी। इस साल से पहली बार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें कक्षा एक व दो में लागू की जा रही हैं। किताबों को यूपी के परिप्रेक्ष्य में दोबारा लिखने और बेसिक शिक्षा परिषद से मंजूरी मिलने में समय लग गया। इसके चलते एक अप्रैल को सत्र शुरू होने पर कक्षा तीन से आठ तक की किताबें तो बांटी गई लेकिन कक्षा एक व दो बच्चे अब तक इंतजार कर रहे हैं।शासन के निर्देश पर मई अंत में प्रकाशकों को निःशुल्क किताबों का वर्क ऑर्डर दिया गया है और 20 जून से सप्लाई आनी शुरू हो जाएगी। गर्मी की छुट्टियों के बाद 25 जून से स्कूल खुलने पर बच्चों को किताबें देने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार 20 जून से किताबें आने लगेंगी और स्कूल खुलने पर एक व दो के 95 हजार से अधिक बच्चों को किताबें दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *