Thu. Apr 23rd, 2026

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राइमरी ना और जूनियर विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। बच्चे जब 1 जुलाई को पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचेंगे तो उनका विशेष स्वागत किया जाएगा। पहले दिन मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ हलुआ और खीर भी परोसी जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव बेसिक डा. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।राजधानी सहित प्रदेश भर में संचालित 1.33 लाख से अधिक प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाये जाने का आदेश दिया गया है। इस बार विद्यालयों में बच्चे 28 जुलाई से समर कैंप का हिस्सा बनेंगे। जबकि बच्चों की पढ़ाई 1 जुलाई से शुरू होगी। विद्यालय प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगे। इससे पहले तीन दिनों तक समर कैंप का आयोजन होगा। इसके लिए प्रातः 7:30 बजे से 10:30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *