Sun. Apr 19th, 2026

शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा की अगुवाई में समस्त जिलों/प्रदेश के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई।

पदोन्नति, चयन वेतनमान, सामान्य अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, 2005 से पूर्व चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन प्रक्रिया बहाली, विद्यालय समय परिवर्तन, पारस्परिक स्थानांतरण में विसंगति सहित अन्य मुद्दों को लेकर 1 मई 2025 को शिक्षक देंगे धरना ।

माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया जाएगा ।

जबकि 1 मई को ही ATEWA का दिल्ली में देशव्यापी आंदोलन पहले से सुनिश्चित है। समान तिथि होने से शिक्षकों के एक बड़े वर्ग में असंतोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *